Showing posts with label gopi virah lyrics. Show all posts
Showing posts with label gopi virah lyrics. Show all posts

Wednesday, 28 September 2011

Mat ja mat ja Mathura.......(gopi bhaav when Lord is leaving Vrindavan...)

ओ रे कन्हैय्या पडू तोरे पैय्या
मत जा मत जा मत जा मथुरा
कुंजन की गलियों मै दौड़ लगाये
चोरी चोरी माखन को अब कौन खाए
घेर घेर लायेगा कौन तेरी गैय्या
ओ रे ...

विरह का दुःख गोपी कैसे सहेंगी
तेरी राधारानी अब कैसे जियेगी
रो रो के मर जाएगी तेरी मैय्या
ओ रे ...

गोपी विराहने का अब कौन सहारा
जपति रहेंगी हम नाम तुम्हारा
रोम रोम बस जाओ दाउजी के भैय्या
ओ रे कन्हैय्या पडू तोरे पैय्या
मत जा मत जा मत जा मथुरा .....